24 Apr 2024, 18:48:34 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

श्रीलंका: मस्जिद और मुस्लिमों की दुकानों पर हमले के बाद कर्फ्यू

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 13 2019 11:03AM | Updated Date: May 13 2019 11:03AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

कोलंबो। श्रीलंका में ईसाइयों और मुस्लिम समुदायों के बीच शुरू हुए विवाद के बाद इसके हिंसक हो जाने पर पुलिस ने चिलॉ शहर में कर्फ्यू लगा दिया है।
 
सोशल मीडिया में ईसाइयों के लिए खतरा बताये जाने के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ ने रविवार को मस्जिदों और मुस्लिम दुकानदारों की दुकानों पर पत्थर फेंके।
 
देश की राजधानी कोलंबो के उत्तर में 80 किलोमीटर दूर ईसाई बहुल शहर में लोगों ने एक शख्स की पिटाई दी। पुलिस ने कहा कि उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।
 
इसके बाद पुलिस ने तनाव भरी स्थिति को नियंत्रण में करने के लिए चिलो पुलिस इलाके में तत्काल प्रभाव से कर्फ्यू लगा दिया जो सोमवार सुबह छह बजे तक लगा रहेगा। पुलिस प्रवक्ता रुवान गुणाशेखर ने कहा कि  सोमवार को स्थानीय समयानुसार चार बजे कर्फ्यू हटा लिया जायेगा। श्रीलंका सेना ने हिंसा को काबू करने के लिए हवा में गोलियां चलाई थी।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »