20 Apr 2024, 02:52:44 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

पनामा में भूकंप के झटके, पांच घायल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 13 2019 10:59AM | Updated Date: May 13 2019 10:59AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मेक्सिको सिटी। पनामा में रविवार को 6.3 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप के कारण यहां पांच लोग घायल हो गए। राष्ट्रीय नागरिक सुरक्षा प्रशासन ने इसकी जानकारी दी। 
 
घायलों में सात एवं आठ वर्षीय दो बच्चे, 17 वर्षीय लड़की और 98 वर्षीय एक वृद्ध महिला शामिल हैं। भूकंप से किसी के जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है। हालांकि इसके कारण दो इमारतों को नुकसान पहुंचा है जबकि दो अन्य इमारतें आंशिक रुप से क्षतिग्रस्त हुई है। 
 
पनामा के भौगोलिक विज्ञान विश्वविद्यालय के मुताबकि भूकंप की तीव्रता 6.3 थी और इसका केंद्र प्यर्टो आर्मुलेस शहर से 22 किलोमीटर की दूरी पर था। अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वे (यूएसजीएस) के अनुसार भूकंप का केंद्र 37.3 किलीमीटर की गहराई पर था। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »