25 Apr 2024, 11:46:44 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

काबुल : विस्फोट से पांच तालिबानी आतंकवादियों की मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 12 2019 4:25PM | Updated Date: May 12 2019 4:25PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

काबुल। अफगानिस्तान के चाहार डारा जिले के सुजानी क्षेत्र में शनिवार को बम लगाते समय उसमें हुए विस्फोट से पांच आतंकवादियों की मौत हो गयी। पुलिस सूत्रों ने यह जानकारी दी है। पुलिस कमांडर मंजूर सताकीजई ने बताया कि शनिवार रात इस क्षेत्र में तालिबानी आतंकवादी सड़क पर बम लगा रहे थे ताकि वहां से गुजरने वाले सुरक्षा बलों के वाहन इनकी चपेट में आ जाएं लेकिन लगाये जाने की प्रकिया के दौरान इसमें जोरदार विस्फोट हो गया।
 
इसमें पांच आतंकवादियों की मौके पर ही मौत हो गयी और दो अन्य घायल हो गये। तालिबान ने अभी तक इस पर कोई प्रतिक्रिया व्यक्त नहीं की है। इस क्षेत्र में अफगानिस्तानी वायु सेना तालिबानी आतंकवादियों के खिलाफ जोरदार अभियान चला रही है और तालिबान भी उन्हें निशाना बनाने से नहीं चूक रहा है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »