29 Mar 2024, 10:54:35 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

अफगानिस्तान में सड़क किनारे हुए विस्फोट में 8 बच्चों की मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 12 2019 11:29AM | Updated Date: May 12 2019 11:30AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मॉस्को। अफगानिस्तान के दक्षिण-पूर्व प्रांत गजनी में शनिवार को सड़क किनारे में धमाके में आठ बच्चों की मौत हो गई।स्थानीय मीडिया ने इसकी जानकारी दी। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक हादसा मुकेर जिले में स्थानीय समयानुसार सुबह आठ बजे हुआ। इस धमाके में दो अन्य बच्चे घायल हो गए। स्थानीय प्रशासन के अनुसार यह धमाका तालिबानी आतंकवादियों ने कराया है। हालांकि तालिबान ने इस हमले को लेकर कोई टिप्पणी नहीं की है। उल्लेखनीय है कि अफगानिस्तान में तालिबान और इस्लामिक स्टेट आतंकी संगठन के कारण सुरक्षा व्यवस्था गंभीर बनी हुई है। सुरक्षा बलों ने समूचे देश में आतंकी विरोधी अभियान चलाया हुआ है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »