25 Apr 2024, 13:36:21 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

चिली में भयानक हादसा - बस पलटने से छह लोगों की मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 12 2019 11:26AM | Updated Date: May 12 2019 11:27AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

सैंटियागो। चिली के दक्षिण मध्य क्षेत्र ला अरॉसैनिया में बस पलटने से छह लोगों की मौत हो गई और 30 अन्य घायल हो गये। पुलमैन बस कंपनी के कारपोरेट मामलों के प्रबंधक जोस सिल्वा ने बताया कि शनिवार को हुए इस हादसे में चार महिलाओं समेत छह लोगों की मौत हो गयी। मृतकों में से एक पैराग्वे का नागरिक है। हादसे के कारणों का अब तक पता नहीं चल सका है हालांकि स्थानीय लोगों ने बताया कि बस के चालक के नियंत्रण खो देने के कारण यह दुर्घटना हुई।
 
सिल्वा ने बताया कि बस शुक्रवार रात 11 बजे 52 यात्रियों, दो चालकों और एक सहायक को लेकर रवाना हुई थी। ला अरॉसैनिया पहुंचने पर शनिवार सुबह यह दुर्घटनाग्रस्त हो गयी। हादसे में घायल हुए लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और कंपनी ने उनके परिवारों को अस्पताल तक पहुंचाने के लिए बसों का इंतजाम किया है। प्रबंधक ने हादसे पर शोक और खेद व्यक्त किया है। उन्होंने हताहतों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »