19 Apr 2024, 02:34:03 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

वेनेजुएला के प्राकृतिक संसाधनों पर कब्जा करना चाहता है अमेरिका : मादुरो

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 7 2019 2:23PM | Updated Date: May 7 2019 2:23PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

कराकस। वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो ने मंगलवार को कहा कि अमेरिका वेनेजुएला के हीरे और गैस जैसी प्राकृतिक संपदा पर कब्जा करना चाहता है। मादुरो ने कहा,‘‘वेनेजुएला में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की तलाश क्या है, वेनेजुएला के प्राकृतिक संपदा तेल, सोना, गैस, हीरे तथा अन्य भौतिक संपदा। वेनेजुएला में कोई युद्ध, कोई सैन्य हस्तक्षेप नहीं होगा, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि हम अपनी भूमि की रक्षा करने के लिए तैयार नहीं हैं। मैं पूरी दुनिया से डोनाल्ड ट्रम्प के पागलपन को रोकने तथा उनकी निंदा करने के लिए संचार के सभी साधनों का उपयोग करता हूं।
 
वेनेजुएला कभी हार नहीं मानेगा।’’  वेनेजुएला के विपक्षी नेता जुआन गुआइदो ने राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को पदच्युत करने में मदद करने के लिए 30 अप्रैल को नागरिकों और सैनिकों से सड़कों पर उतरने का आहृान किया था। इसके जवाब में,  मादुरो ने कहा कि सभी क्षेत्रों के कमांडरों और रक्षा क्षेत्रों के अधिकारियों ने लोगों, संविधान और मातृभूमि के प्रति अपनी पूर्ण निष्ठा को दोहराया है। संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार उच्चायुक्त के कार्यालय के अनुसार तख्तापलट का विपक्ष का प्रयास हिंसक हो गया और इस दौरान करीब 240 लोग घायल हो गये।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »