29 Mar 2024, 13:29:48 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

श्रीलंका सरकार ने अवैध हथियारों को जमा करने की अवधि बढ़ाई

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 6 2019 8:34PM | Updated Date: May 6 2019 8:34PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

कोलंबो। श्रीलंका में हाल ही में धार्मिक स्थलों और घरों  में मारे गए छापों में  तलवार तथा नुकीले हथियार बरामद होने के बाद सरकार ने जनता से अवैध हथियार जमा कराने की समयावधि बढ़ायी है। पुलिस ने सोमवार को जारी बयान में कहा कि जिस भी व्यक्ति  के पास अवैध हथियार हैं वे उन्हें सोमवार और मंगलवार तक अपने  पास के थाने में जमा करा सकते हैं। पुलिस ने इस मामले में जनता से सहयोग करने का  आग्रह किया है। गौरतलब है कि श्रीलंका में 21 अप्रैल को ईस्टर के दिन धार्मिक स्थलों पर हुए हमलों के बाद पुलिस ने अनेक स्थानों पर छापे मारे थे और भारी संख्या में हथियार तथा विस्फोटक बरामद किए थे। इस मामले में कई लोगों को गिरफ्तार किया गया था।  पुलिस का कहना है कि इसी तरह का अभियान आगे भी जारी रहेगा। गौरतलब है कि उन हमलों में 359 लोग मारे गए थे और 500 से अधिक लोग घायल हुए  थे और इनमें तीन गिरजाघरों तथा होटलों को निशाना बनाया गया था। राष्ट्रपति मैत्रीपाल सिरिसेना ने पिछले हफ्ते कहा था कि सुरक्षा बल उन हमलों में शामिल लोगों की धरपकड़ के लिए देश में हर घर की तलाशी लेगी और दोषियों को कतई नहीं बख्शा जाएगा।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »