19 Apr 2024, 18:47:37 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

भारत, चीन के साथ रेल संपर्क की योजना बना रहा नेपाल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 4 2019 10:40PM | Updated Date: May 4 2019 10:40PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

काठमांडू। नेपाल की राष्ट्रपति विद्या देवी भंडारी ने कहा है कि उनका देश आगामी दो साल के अंदर भारत और चीन के साथ रेल संपर्क निर्माण शुरू करने की योजना बनना रहा है। भंडारी ने शुक्रवार को संसद में आने वाले वर्षो के लिए अपनी सरकार की प्राथमिकताओं की जानकारी देते हुए कहा कि नेपाल को भारत और चीन से जोड़ने वाली वीरगंज-काठमांडू एवं रासुआगाढ़ी-काठमांडू परियोजना की विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर ली गयी है तथा निर्माण कार्य दो साल के भीतर शुरू कर दिया जायेगा। नेपाल और भारत के बीच पहली सीमा-पारीय रेल संपर्क परियोजना का काम आगामी वित्तीय वर्ष में शुरू किये जाने की योजना है। उन्होंने कहा कि भारत और चीन के साथ रेल संपर्क निर्माण के तकनीकी आवश्यकताओं को दोनों देशों के सहयोग से पूरा कर लिया गया है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »