20 Apr 2024, 12:05:15 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

जापान ने पहली बार निजी रॉकेट 'मोमो' का प्रक्षेपण किया

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 4 2019 3:27PM | Updated Date: May 4 2019 3:28PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

टोक्यो। जापान में अंतरिक्ष से संबद्व कंपनी इंटरस्टेलर टेक्नोलॉजीज ने मोमो-3 नाम से देश का पहला निजी रॉकेट सफलतापूर्वक प्रक्षेपण किया। प्रसारक एनएचके ने शनिवार को यह जानकारी दी है। इससे पहले जुलाई 2017 और जून 2018 में किये गये प्रक्षेपण विफल रहे।  प्रसारक के अनुसार रॉकेट 100 किलोमीटर की ऊंचाई पहुंचा जो इसका लक्ष्य रखा गया था।
 
मोमो की लंबाई 10 मीटर और चौड़ाई 50 सेंटीमीटर है। यह 20 किलोग्राम वजनी निगरानी उपकरण को ले जा सकता है।  मांमो उपग्रह को कक्षा में स्थापित नहीं कर सकता है लेकिन कंपनी ऐसे रॉकेट बनाने की योजना बना रही है जो उपग्रह प्रक्षेपण की क्षमता रखता हो और 2023 तक इसका पहला प्रक्षेपण करना  चाहती है।        
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »