29 Mar 2024, 01:37:17 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

जापान में विमान लैडिंग के दौरान तीन लोग घायल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 3 2019 12:55AM | Updated Date: May 3 2019 12:55AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

टोक्यो। जापान में टोक्यो के समीप एक विमान हवाई अड्डे पर उतरने के दौरान खराब मौसम की चपेट में आ गया जिससे इसमें सवार तीन लोग घायल हो गये। जापानी प्रसारक एनएचके के अनुसार यहां परिवहन विभाग ने बताया है कि गुरुवार सुबह स्थानीय समयानुसार करीब 10 बजे जब इटालियन एयरलाइन का विमान 784 रोम से टोक्यो के समीप चाइबा प्रांत मे नैरीटा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतर रहा था, तब यह खराब मौसम की चपेट में आ गया। विमान में बैठे लोगों के अनुसार हवाई अड्डे पर उतरने के दौरान तेज हवाएं चलने की वजह से विमान जोर-जोर से हिलने लगा। एनएचके ने अनुसार इस दौरान इतालवी विमान की एक 45 वर्षीय परिचारक का सिर धातु के फूड कार्ट से टकरा गया और दो अन्य केबिन परिचारक गिर पड़े जिन्हें चोटें आयीं। घटना में विमान के तीन परिचारकों चोटें आने के अलावा इस पर सवार अन्य 256 यात्रियों और चालक दल के सदस्यों में से किसी को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है। परिवहन मंत्रालय घटना की जांच कर रहा है। जापान की मौसम एजेंसी ने बताया कि उसने जापान के कांटो क्षेत्र के बड़े इलाके में गरज के साथ आंधी आने की चेतावनी जारी की थी। 

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »