29 Mar 2024, 21:21:41 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

अल्जीरिया में सेना का हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त, दो घायल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 2 2019 5:40PM | Updated Date: May 2 2019 5:41PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

अल्जीयर्स। अल्जीरिया के अल ओएड प्रांत में गुरुवार को एक सैन्य हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया जिसमें चालक दल के दो सदस्य घायल हो गए। एन्नहारा टेलीविजन चैनल ने कहा कि तकनीकी खराबी के कारण हेलीकॉप्टर उड़ान भरने के थोड़ी देर बाद एक खेत में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे के बाद घायल हेलीकॉप्टर के पायलट और उनके सहायक को चिकित्सा देखभाल के लिए अस्पताल ले जाया गया। घटनास्थल अल्जीयर्स से 600 किलोमीटर दक्षिण पूर्व इलाके में स्थित है। घटना के संबंध में रक्षा मंत्रालय द्वारा अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »