26 Apr 2024, 04:52:37 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

तीन पत्नियों को तलाक देकर राजा ने बॉडीगार्ड संग रचाई शादी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 2 2019 12:44PM | Updated Date: May 2 2019 12:44PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। अपनी तीन पत्नियों को तलाक देने के बाद थाईलैंड के राजा वाजीरालोंग्कोर्न ने अपने बॉडीगार्ड से शादी कर सबको हैरान कर दिया है। कुछ ही दिनों बाद वाजीरालोंग्कोर्न का राजतिलक होना था। शादी के बाद उनकी बॉडीगार्ड को क्वीन का दर्जा मिल गया है। बुधवार को शादी के बाद राजघराने की तरफ एक अधिकारिक बयान जारी किया गया।
 
बुधवार को थाईलैंड के सरकारी टीवी चैलन पर इन दोनों की शादी समारोह को दिखाया गया। वीडियो में देखा गया कि शादी के दौरान किंग वाजीरालोंग्कोर्न क्वीन सुथिदा के सिर पर पवित्र जल डाल रहे थे। इसके बाद इन दोनों ने रजिस्टर में साइन किए। 66 साल के वाजीरालोंग्कोर्न को 10वें किंग रामा के भी नाम से भी लोग जानते हैं। अक्टूबर 2016 में उनके पिता भुमिवोल अदुलयादेद का देहांत हो गया था। इसके बाद वाजीरालोंग्कोर्न को राजगद्दी दे दी गई थी। 
 
साल 2014 में किंग वाजीरालोंग्कोर्न ने सुथिदा को अपने निजी सुरक्षा गार्ड का डिप्टी कमांडर बनाया था। इससे पहले वो थाई एयरवेज़ में फ्लाइट अटेंडेंट थी। इन दोनों के संबधों को लेकर विदेशी मीडिया में कई बार चर्चाएं भी हुई, लेकिन कभी भी किंग ने अधिकारिक तौर पर सुथिदा के बारे में कुछ भी नहीं कहा। बता दें कि किंग वाजीरालोंग्कोर्न की इससे पहले तीन बार शादी हुई थी और तीनों पत्नी से इनका तलाक हो चुका है। किंग के कुल मिलाकर 7 बच्चे हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »