28 Mar 2024, 21:57:28 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

बोइंग ने मैक्स 737 विमान दुर्घटना मामले में वरिष्ठ सलाहकार नियुक्त किया

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 2 2019 11:02AM | Updated Date: May 2 2019 11:02AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

शिकागो। अमेरिकी विमान निर्माता कंपनी बोइंग ने बुधवार को मैक्स 737 विमान दुर्घटना मामले की कानूनी लड़ाई में सलाह-मशवरा के  लिए वरिष्ठ सलाहकार जे माइकल लुटिग को नियुक्त किया है।  कंपनी ने विज्ञप्ति जारी करके कहा है कि  लुटिग (64) ने 2006 में बोइंग के जनरल काउंसिल के रुप में काम किया है और उन्होंने इंडोनेशिया के लायन एयर फ्लाइट  610 और इथोपियाई  एयरलाइंस के बोइंग 302 की दुर्घटना से जुड़े मामले लड़े हैं।         
 
बोइंग में शामिल होने से पहले लुटिग ने अमेरिका की अपीलीय अदालत की फोर्थ सर्किट में 15 साल तक काम किया था। उन्होंने अमेरिका की सुप्रीम कोर्ट  और व्हाइट हाउस में भी अहम भूमिकाएं निभाई हैं। लुटिग बोइंग के अध्यक्ष एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी डेनिस मुइलेनबर्ग और बोइंग के निदेशक मंडल को सलाह देंगे। ब्रेट गेरी को  लुटिग की जगह बोइंग का जनरल काउंसल बनाया गया है।
 
गौरतलब है कि दो विमान हादसों के पीड़ित परिवारों ने बोइंग के खिलाफ शिकागो की जिला अदालत में कई मामले दर्ज कराए हैं। दोनों दुर्घटनाओं की जांच जारी है और जांचकर्ताओं ने  विमान के सेंसेर रीडिंग  और उड़ान नियंत्रण प्रणाली में खराबी की आशंका जतायी है। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »