29 Mar 2024, 12:18:38 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

मोजांबिक में केनेथ चक्रवात का कहर, 41 लोगों की मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 2 2019 10:15AM | Updated Date: May 2 2019 10:15AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

संयुक्त राष्ट्र। दक्षिण अफ्रीकी देश मोजांबिक में केनेथ चक्रवात से 41 लोगों की मौत हो गई। संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस के प्रवक्ता स्टीफन दुजारिक ने कहा कि केनेथ चक्रवात से कोमोरोस में भी सात लोगों की मौत हो गयी 200 से अधिक लोग घायल हुए है। 
 
दुजारिक ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र के मानवीय मामलों के समन्वय के कार्यालय ने यह भी बताया कि मोजाम्बिक में कम से कम 37700 घर क्षतिग्रस्त हो गए है। उन्होंने कहा कि संयुक्त राष्ट्र कर्मियों ने चक्रवता प्रभावित क्षेत्रों में पीड़ितों परिवारों के लिए तिरपाल, परिवार किट, टेंट और स्वच्छ पानी आपूर्ति की है।
 
उन्होंने बताया कि चक्रवात ने कोमोरोस में 80 प्रतिशत खेतों और 60 प्रतिशत से अधिक फसलों को नष्ट कर दिया गया है और कम से कम 3800 घरों में नष्ट हो गए है। उल्लेखनीय है कि एक महीने पहले आये इडाई चक्रवात में 600 से अधिक लोगों के मारे गये थे।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »