24 Apr 2024, 16:01:58 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

काराकास में प्रदर्शनकारियों और पुलिस की झड़पों में 35 लोग घायल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 1 2019 10:33AM | Updated Date: May 1 2019 10:33AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

काराकास।  वेनेजुएला में कराकास जिले के अल्तामिरा में प्रदर्शनकारियों और पुलिस अधिकारियों के बीच मंगलवार को हुए संघर्ष में कम से कम 35 लोग घायल हो गये। स्थानीय मीडिया ने स्वास्थ्य सेवाओं का हवाले से यह रिपोर्ट दी है।  चाको नगर पालिका पुलिस ने क्षेत्र में अशांति और लोगों के घायल होने की पुष्टि की है। विपक्षी नेता जुआन गुआडो ने नागरिकों और सैनिकों से आग्रह किया है कि राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को सत्ता से बेदखल करने के लिए सड़कों पर उतरें।
 
वेनेजुएला में मादुरो के नये कार्यकाल की शपथ के बाद उनके खिलाफ बड़े पैमाने पर 21 जनवरी को विरोध प्रदर्शन शुरु हुए। इसके बाद विपक्षी नेता गाइडो ने खुद को देश का अंतरिम नेता घोषित कर दिया था। जिसका अमेरिका सहित कई पश्चिमी देशों ने उनका समर्थन किया। जबकि रुस ,चीन सहित अन्य देश वैध राष्ट्रपति के रूप में मादुरो का समर्थन कर रहे है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »