29 Mar 2024, 16:16:41 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

राष्ट्रपति मैत्रीपाला का ऐलान - आज आधी रात से श्रीलंका में लागू होगा आपातकाल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 22 2019 3:51PM | Updated Date: Apr 22 2019 3:51PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। राष्ट्रपति मैत्रीपाला सिरिसेना ने श्रीलंका में आधी रात से देश में आपातकाल लागू करने का एलान कर दिया है। इस बीच श्रीलंकाई सरकार ने पहली बार इन हमलों में जिम्मेदार संगठन का नाम सबके सामने रखा है। सरकार के प्रवक्ता राजीथा सेनारत्ने ने सीरियल ब्लास्ट के लिए स्थानीय इस्लामी चरमपंथी संगठन नेशनल तौहीद जमात को जिम्मेदार ठहराया है। 
 
आपको बताते जाए कि श्रीलंका में रविवार को ईस्टर के मौके पर हुए सिलसिलेवार बम विस्फोटों में मारे गए 290 लोगों में पांच भारतीय भी शामिल हैं। रुवान गुनसेकरा ने सोमवार को पुष्टि करते हुए कहा कि इन हमलों के संबंध में 24 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। सोमवार सुबह, कोलंबो में भारतीय उच्चयोग ने दो और भारतीयों के मारे जाने की पुष्टि की। सोमवार कोलंबो एयरपोर्ट के पास एक एक और बम मिला है। पुलिस प्रवक्ता रुवान गुनसेकरा ने सोमवार को पुष्टि करते हुए कहा कि इन हमलों के संबंध में 24 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। 
 
गुनसेकरा ने यहां मीडिया को दिए गए आंकड़ों में मृतकों की संख्या और इस संबंध में गिरफ्तार किए गए लोगों की संख्या की पुष्टि की। उन्होंने साथ ही कहा कि विस्फोटों में 500 अन्य लोग घायल हुए हैं। गार्डियन की रिपोर्ट के मुताबिक, रविवार को मृतकों का आंकड़ा 207 था, लेकिन कुछ और शव मिलने और कई अन्य घायलों के दम तोड़ने के कारण संख्या बढ़कर 290 हो गई है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »