20 Apr 2024, 16:29:32 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

यूएनएओसी के प्रमुख ने श्रीलंका पर हुए हमले की निंदा की

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 22 2019 10:57AM | Updated Date: Apr 22 2019 10:57AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

संयुक्त राष्ट्र। संयुक्त राष्ट्र सभ्यता गठबंधन (यूएनएओसी) के प्रमुख मिगुएल मोराटिनोस ने श्रीलंका में रविवार को हुए हमले की निंदा की है।  मोराटिनोस के प्रवक्ता निहाल साद ने विज्ञप्ति जारी कर कहा कि उन्होंने इस बर्बतापूर्ण हमले की कड़े शब्दों में निंदा की है। 
 
उन्होंने कहा, ‘‘यह आतंकी हमले हमें आतंकवाद के खिलाफ सामूहिक रुख अपनाने से नहीं रोक सकते।’’ उन्होंने धार्मिक स्थलों की सुरक्षा के लिए अपने कार्य योजना को विकसित करने के लिए काम जारी रखने की प्रतिज्ञा की जिससे उपासक शांति और करुणा की भावना से अपने अनुष्ठानों का पालन कर सकें। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »