28 Mar 2024, 22:10:59 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

इजरायल में रॉकेट से हमले में छह लोग घायल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 25 2019 12:34PM | Updated Date: Mar 25 2019 12:35PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

तेल अवीव। इजरायल के मध्य में स्थित तेल अवीव के उत्तरी इलाके में स्थित एक घर में सोमवार को हुए रॉकेट से हमले में आग लगने के कारण छह लोग घायल हो गये। आपातकालीन चिकित्सा सेवा ने एक बयान में बताया कि शैरोन जिले की एक बस्ती में तड़के 5:22 बजे रॉकेट से हमला किया गया। हमारे लोग इस हमले में घायल हुए छह स्थानीय नागरिकों का इलाज कर रहे हैं।

स्वास्थ्यकर्मी ने बताया कि इस घटना में 50 वर्षीय एक महिला गंभीर रूप से घायल हैं जबकि दो नाबालिग बच्चे मामूली रूप से घायल हुए हैं। कुछ अन्य को मनावैज्ञानिक मदद की जरूरत है। इससे पहले इजरायली सेना और पुलिस ने कहा कि विवादित गाजा पट्टी की ओर से रॉकेट से हमला किया गया जिसने तेल अवीव के एक घर को निशाना बनाया।

रॉकेट हमले की चेतावनी को लेकर सोमवार को तड़के मध्य इजरायल की घनी आबादी वाले इलाके में साइरन भी बजाया गया था। इजरायली सेना ने एक वक्तव्य जारी कर कहा कि उन्होंने इस बात का पता लगा लिया है कि यह रॉकेट फिलीस्तीनी रिहायश की ओर से चलाया गया था। इस सप्ताह में यह दूसरी बार है कि गाजा की ओर से तेल अवीव पर रॉकेट से हमला किया गया है। 

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »