29 Mar 2024, 05:31:05 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

पेंस ने मुलर के निष्कर्ष की प्रशंसा की

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 25 2019 10:31AM | Updated Date: Mar 25 2019 10:31AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

वाशिंगटन। अमेरिका के उपराष्ट्रपति माइक पेंस ने विशेष वकील रॉबर्ट मुलर के इस निष्कर्ष की प्रशंसा की कि 2016 के चुनाव में रूस और ट्रम्प टीम के बीच कोई सांठ गांठ नहीं थी क्योंकि इसकी पूरी प्रामाणिकता है। उन्होंने डेमोक्रेट से अपील की कि वे राष्ट्रपति के राष्ट्र हित के कार्यक्रमों को आगे बढ़ाने में उनकी मदद करें।  
 
उन्होंने एक बयान में कहा, ‘‘अमेरिका के राष्ट्रपति के लिए यह पूरी तरह से प्रमाणिकता है और हमारे अभियान को  हर उस अमेरिकी द्वारा स्वागत किया जाना चाहिए जो हमारी सच्चाई और चुनावों की पवित्रता को मानता है।
 
हम केवल इतना आशा कर सकते हैं कि डेमोक्रेट जो इन अविश्वसनीय आरोपों को इतने लंबे समय तक बनाये रखा वे हमारे देश के विकास कार्यक्रम में शामिल हों जिससे हमारा देश हर अमेरिकी के लिए और अधिक समृद्ध और अधिक सुरक्षित बन सके।'' अमेरिका के अटॉर्नी जनरल विलियम बर्र ने रविवार को 2016 के चुनाव में रूस के संदिग्ध मध्यस्थता और ट्रम्प अभियान के बीच इसके कथित समन्वय की जांच के लगभग दो वर्ष पूरे होने पर लंबे समय से प्रतीक्षित रिपोर्ट का सारांश जारी किया।  
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »