29 Mar 2024, 17:15:57 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

रूस के साथ ट्रम्प अभियान की कोई साजिश नहीं : बर्र

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 25 2019 10:05AM | Updated Date: Mar 25 2019 10:05AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

वाशिंगटन। अमेरिका के अटॉर्नी जनरल विलियम बर्र ने कांग्रेस को बताया कि विशेष वकील रॉबर्ट मुलर ने इस बात का सबूत नहीं पाया कि ट्रम्प अभियान ने 2016 के चुनाव में रूसी सरकार के साथ कथित तौर पर हस्तक्षेप करने के लिए साजिश रची या समन्वय किया।
 
बर्र ने रविवार को सदन और सीनेट न्यायपालिका समितियों को लिखे एक पत्र में कहा, '' विशेष वकील की जांच में यह नहीं पाया गया कि ट्रम्प अभियान या इससे जुड़े किसी के 2016 के अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव को प्रभावित करने के अपने प्रयासों में रूस के साथ साजिश रची या समन्वय किया।'' 
 
बर्र ने शुक्रवार को मुलर द्वारा पेश एक गोपनीय रिपोर्ट के हवाले से लिखा, '' जांच ने यह स्थापित नहीं किया कि ट्रम्प अभियान के सदस्यों ने रूसी सरकार के साथ चुनावी गतिविधियों में हस्तक्षेप को लेकर साजिश रची।'' बर्र ने अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव 2016 में कथित रूसी हस्तक्षेप को लेकर मुलर की लगभग दो साल की जांच के 'प्रमुख निष्कर्ष' को पत्र का सारांश बताया।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »