29 Mar 2024, 04:38:44 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

फ्रांस में येलो वेस्ट मुहिम ने जोर पकड़ा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 24 2019 12:20AM | Updated Date: Mar 24 2019 12:20AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

पेरिस। फ्रांस में ईंधन की बढ़ती कीमतों और मंहगाई के खिलाफ मुहिम के जोर पकड़ने के बीच आर्थिक न्याय की मांग करते हुये शनिवार को करीब 8,300 लोग  येलो वेस्ट रैली में शामिल हुये। रैली में शामिल हुये प्रदर्शनकारियों का कहना है कि सरकार के कर सुधारों का असंगत बोझ विशेष रूप से ग्रामीण और अर्ध-शहरी क्षेत्रों में कामकाजी और मध्य वर्ग के लोगों पर पड़ रहा है।
 
बीएफएमटीवी ब्रॉडकास्टर ने गृह मंत्रालय के हवाले से कहा कि कुल 8,300 प्रदर्शनकारियों में से 3,100 प्रदर्शनकारियों ने पेरिस में रैली में हिस्सा लिया। पहले की रिपोर्टों के अनुसार पेरिस में रैली में भाग लेने वाले 51 प्रदर्शनकारियों को पहले ही हिरासत में ले लिया गया है जबकि नीस में रैली के दौरान एक महिला घायल हो गई। फ्रांस में ईंधन करों में जानबूझकर बढ़ोतरी करने के विरोध में नवंबर के मध्य से ही येलो वेस्ट रैली का आयोजन किया जा रहा है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »