29 Mar 2024, 18:55:12 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

इराक ने गोलन पहाड़ी मसले में ट्रम्प के फैसले का किया विरोध

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 23 2019 10:49PM | Updated Date: Mar 23 2019 10:49PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बगदाद। इराक ने सीरिया के गोलन पहाड़ी इलाके को  इजरायल की संभुप्रता वाले क्षेत्र के रूप में मान्यता देने के अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के फैसले का कड़ा विरोध किया है। इराकी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अहमद अल-साहफ ने शनिवार को  एक में बयान कहा,‘‘इराक ,सीरिया के गोलन पहाड़ी पर इजरायल के  कब्जे के वैध करार देने का कड़ा विरोध करता है। यह फैसला मानवता की सुरक्षा के खिलाफ अपराध है।’’बयान में कहा गया है कि लंबे समय तक कब्जा करने से सीरिया का  गोलन पहाड़ी या फिलिस्तीनी क्षेत्रों पर कब्जे को वैध नहीं माना जा सकता।

बयान के अनुसार, इराक ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से अंतरराष्ट्रीय कानून के नियमों का सम्मान करने ,अरब क्षेत्रों के कब्जे को समाप्त करने तथा संयुक्त राष्ट्र द्वारा जारी अंतरराष्ट्रीय वैधता के प्रस्तावों को स्वीकार करने का आव्हान करता है। गौरतलब है कि  ट्रंप ने गुरुवार को ट्वीट करके कहा था कि अमेरिका, 1967 के मध्य पूर्व युद्ध में इजरायली सेना द्वारा कब्जा किये गये  गोलन पहाड़ी को इजराइल के नियंत्रण वाले क्षेत्र के तौर पर मान्यता देगा। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »