29 Mar 2024, 17:23:30 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

मोसुल में नौका हादसा मामले में 16 संदिग्ध हिरासत में

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 23 2019 11:29AM | Updated Date: Mar 23 2019 11:29AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मॉस्को। इराक में उत्तरी प्रांत निनेवेह के मोसुल के पास टिगरिस नदी में नौका हादसा मामले में 16 संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है। प्रांतीय सैन्य कमांडर मेजर जनरल नाजिम अब्दुल्ल जुबूरी ने शुक्रवार को बताया कि इस मामले के 16 संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है। उन सभी से पूछताछ और जांच चल रही है। 
 
टिगरिस नदी में गुरुवार को एक पर्यटक नौका डूब गयी थी जिससे लगभग 100 लोगों की मौत हो गई थी। इस नाव में बड़ी संख्या में लोग सवार थे। शुरुआती जांच के मुताबिक यह हादसा नाव में क्षमता से अधिक लोगों के सवार होने या मोसुल बांध के दरवाजे खुलने से नदी का जलस्तर अचानक बढ़ने के कारण हुआ। इराकी सरकार ने इस मामले में निनेवेह के गवर्नर नोफल अकूब के खिलाफ जांच शुरू कर दी है। स्थानीय मीडिया ने शुक्रवार को बताया कि मृतकों की संख्या बढ़कर 105 हो गई है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »