20 Apr 2024, 10:29:41 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

फर्जी बैंक खाता मामले में पूर्व राष्ट्रपति जरदारी तलब

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 22 2019 4:26PM | Updated Date: Mar 22 2019 4:26PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

इस्लामाबाद। फर्जी खाता मामले में इस्लामाबाद की जवाबदेही अदालत ने पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति और पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) के सह अध्यक्ष आसिफ अली जरदारी और उनकी बहन फरयाल तालपुर को आठ अप्रैल को तलब किया है।
 
अदालत ने जरदारी और उनकी बहन तालपुर के अलावा इस मामले में हुसैन लवाई, अनवर मजीद और अन्य को भी हाजिर होने के लिए कहा है। कराची की एक बैकिंग अदालत ने पिछले सप्ताह राष्ट्रीय जबावदेही ब्यूरो(नेब) की फर्जी बैंक खाता मामले को ट्रायल के लिए इस्लामाबाद की जवाबदेही अदालत में हस्तांतरित करने की अपील की थी।
 
जवाबदेही अदालत के पंजीयक कार्यालय ने इस्लामाबाद में हस्तांतरित रिकार्ड में हालांकि कुछ दस्तावेजों को गायब पाया था। उस समय कार्यालय ने दस्तावेजों को निरस्त कर दिया था और कराची अदालत से फिर से दस्तावेज जमा करने को कहा  था। बाद में सौंपे गये दस्तावेज को जवाबदेही अदालत ने गुरुवार को स्वीकार कर लिया।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »