29 Mar 2024, 00:58:32 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

चीन में कार हमले में छह लोगों की मौत, सात घायल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 22 2019 11:23AM | Updated Date: Mar 22 2019 11:23AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बीजिंग। चीन के हुबेई प्रांत में शुक्रवार को एक कार चालक ने भीड़-भाड़ वाले क्षेत्र में अपनी कार घुसा दी जिससे छह लोगों की मौत हो गई तथा सात अन्य घायल  हो गये। बाद में पुलिस ने हमलावर को गोली मार दी। चीन के चाइना सेंट्रल टेलीविजन के अनुसार यह घटना शुक्रवार की सुबह जाओयांग शहर के ताइपिंग इलाके में हुई। घटना की जानकारी मिलते ही हरकत में आयी पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर चालक को गोली मार दी जिससे उसकी मौत हो गई। हमलावर ने इस घटना को क्यों अंजाम दिया, यह अभी तक पता नहीं चल सका है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »