25 Apr 2024, 14:58:02 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

2000 कारें ले जा रहा जहाज डूबा, 37 पोर्श कारें भी थीं शामिल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 21 2019 3:11AM | Updated Date: Mar 21 2019 3:11AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

पेरिस। ब्राजील जा रहा इटली एक जहाज अटलांटिक महासागर में डूब गया। यह जहाज 2,000 कारें ब्राजील लेकर जा रहा था, जिनमें 37 पोर्शे कारें भी शामिल थीं। जहाज में सवार 27 क्रू मेंबर्स को ब्रिटिश मिलेट्री ने अभियान चलाकर बचा लिया है। ग्रांडे अमेरिका नाम के इस जहाज में आउडी कंपनी की भी कई कारें थीं। जहाज के डूबने की तस्वीरें भी सामने आई हैं, जो भयावह हैं। इस जहाज के डूबसे बड़ा आर्थिक नुकसान हुआ। पोर्शे की कुछ समय पहले ही लॉन्च हुई 911 जीटी2 आरएस मॉडल कार की कीमत 3.88 करोड़ रुपए है। इस मॉडल की 4 कारें भी जहाज में थीं। इससे ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि जहाज के डूबने से कितना बड़ा आर्थिक नुकसान हुआ है।

आग लगने से डूब गया जहाज
मीडिया की रिपोर्ट के मुताबिक फ्रांस के तट के नजदीक यह जहाज आग लगने के चलते डूब गया। जहाज के साथ यह हादसा उस वक्त हुआ, जब वह फ्रांस के ब्रेस्ट से 150 नौटिकल मील दूर समुद्र में दक्षिण पश्चिम दिशा में चल रहा था। जर्मन कंपनी पोर्शे ने अपने ग्राहकों को बाया कि समुद्र में जहाज डूबने के चलते अब उन्हें और इंतजार करना होगा। कंपनी कुछ ही दिनों में नई मैन्युफैक्चरिंग का काम शुरू करने वाली है। कंपनी ने ग्राहकों को पत्र लिखा, हम यह जानकारी देते हुए खेद प्रकट करते हैं कि ग्रिमाल्डी ग्रुप का जहाज जो आपकी कार को लेकर आ रहा था, वह 12 मार्च को समुद्र में डूब गया। इसके चलते हम आपकी ओर से आॅर्डर की गई कार की डिलिवरी नहीं कर सकते।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »