29 Mar 2024, 14:05:03 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

इमरान और बिलावल की होली पर हिंदू समुदाय को शुभकामनाएं

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 20 2019 1:59PM | Updated Date: Mar 20 2019 2:00PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने रंगों और भाईचारे के त्योहार होली पर हिंदू समुदाय को शुभकामनाएं देते हुए कहा है कि यह होली खुशियों भरी और शांतिपूर्ण हो। खान ने बुधवार को ट्विटर पर लिखा ‘‘रंगों का त्योहार सुखमय और शांतिपूर्ण हो ।’’ पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी(पीपीपी) के अध्यक्ष बिलावल भुट्टो जरदारी ने भी होली के मौके पर हिंदुओं को होली की शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘मेरे सभी हिंदू भाईयों और बहनों को होली की मुबारकबाद। होली के मौके पर हम शांति और खुशहाली के संदेश को फैलायें।’’
 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »