28 Mar 2024, 16:49:12 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

चीन की कंपनी करेगी इराक में मोनो रेल का निर्माण

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 20 2019 12:41PM | Updated Date: Mar 20 2019 12:42PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बगदाद। चीन की एक कंपनी इराक के नजफ शहर में मोनो रेल का निर्माण करेगी। यहां जारी एक आधिकारिक बयान के मुताबिक नजफ सरकार निवेश आयोग ने इस संबंध में मंगलवार को चीन की कंपनी के साथ शुरुआती समझौते पर हस्ताक्षर किये। आयोग के प्रमुख देरगम केको ने हांगकांग की कंपनी के साथ शहर में मेनो रेल के निर्माण के लिए एक समझौते पर हस्ताक्षर किये है।

चीनी कंपनी और निवेश आयोग के बीच इस परियोजना का ब्योरा और इसे पूरा करने में कंपनी की क्षमता के बारे में चर्चा के बाद पिछले सप्ताह सहमति पत्र पर हस्ताक्षर किया गया था। केको ने कहा, ‘‘परियोजना का उद्देश्य लोगों और पर्यटकों को शहर में परिवहन का सुविधाजनक और तेज साधन उपलब्ध करना है।’’ उन्होंने चीन की कंपनियों से नजफ में और निवेश करने का आहृान किया। 

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »