19 Apr 2024, 10:12:07 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

क्राइस्टचर्च हमले में दो भारतीय घायल, पांच लापता

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 16 2019 4:26PM | Updated Date: Mar 16 2019 4:26PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। न्यूजीलैंड के क्राइस्टचर्च में दो मस्जिदों में शुक्रवार को हुए हमले में दो भारतीय घायल हुये हैं जबकि हमले के बाद से पांच भारतीय लापता हैं। आधिकारिक सूत्रों ने शनिवार को यहां बताया कि भारतीय मूल के दो और व्यक्ति घायल हुए हैं लेकिन विस्तृत जानकारी एकत्र की जा रही है। कुछ प्रक्रियाओं की वजह से घायलों और अन्य के संबंध में न्यूजीलैंड से सटीक जानकारी मिलने में कुछ समय लग सकता है।
 
न्यूजीलैंड में भारतीय दूतावास में दिन-रात हेल्प लाइन सुविधा शुरू की गयी है जिससे लोग इस घटना के संबंध में सूचनायें और सहायता ले सकते हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने न्यूजीलैंड की प्रधानमंत्री जेसिंडा आर्डर्न को एक पत्र भेजकर क्राइसचर्च की घटना से प्रभावित परिवारों के प्रति गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक समाज में घृणा और हिंसा के लिए कोई जगह नहीं है। क्राइस्टचर्च में अंधाधुध गोलीबारी की घटना में 49 लोग मारे गये थे और अनेक घायल हो गए थे। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »