29 Mar 2024, 15:19:14 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

नाइजीरिया में बंदूकधारियों ने 17 की हत्या की

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 15 2019 10:04AM | Updated Date: Mar 15 2019 10:04AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लागोस। नाइजीरिया के उत्तरी राज्य कडूना में अज्ञात बंदूकधारियों ने जन रूवा गांव पर हमले के बाद एक स्थानीय सतर्क समूह के 17 सदस्यों की गोली मारकर हत्या कर दी। नाइजीरिया पुलिस ने गुरुवार को यह जानकारी दी। पुलिस प्रवक्ता याकूब साबो ने बताया कि सशस्त्र लोगों के एक समूह ने गांव में प्रवेश किया और कई गायों को चुरा लिया। 
 
उन्होंने कहा कि गांव के सतर्कता समूह की एक टीम ने अपराधियों का पीछा किया और अपराधियों को जंगल के काफी अंदर तक पहुंचा दिया। इस बीच बंदूकधारियों ने सतर्कता समूह की टीम पर गोलीबारी की जिसमें कुछ लोगों की मौत हो गई। उन्होंने कहा कि शुरू में पुरुषों के 15 शवों को बरामद किया गया और बाद में दो शव मिले थे। राज्य के पुलिस आयुक्त अहमद अब्दुर्रहमान ने हत्या की निंदा की और अपराधियों को पकड़ने का दावा किया।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »