29 Mar 2024, 10:18:39 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

किम जोंग के सौतेले भाई की हत्या की आरोपी महिला बरी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 11 2019 5:42PM | Updated Date: Mar 11 2019 5:43PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

जकार्ता। उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन के  सौतेले भाई किम जोंग-नम की हत्या की आरोपी महिला के खिलाफ आरोपपत्र वापस ले लिए जाने के बाद उसे मुक्त कर दिया गया है। इंडोनेशिया की सिटि ऐसयाह पर 2017 में कुआलालम्पुर में श्री नम की हत्या का आरोप था। वियतनाम  की एक और महिला डोएन थि हुआंग को भी इसी मामले में सहआरोपी बनाया गया था।
 
करीब सात माह  के विलंब के बाद बचाव पक्ष ने सोमवार को आरोपी से बिना किसी शपथप्रत्र लिए मामले की सुनवाई शुरू की। अभियोजन पक्ष ने कारण बताये बगैर सिटि ऐसयाह के खिलाफ आरोपपत्र वापस लिए जाने का अनुरोध किया। इस बीच मलेशिया के अटार्नी जनरल ने इंडोनेशिया के कानून मंत्री को लिखे  पत्र में कहा कि दोनों देशों के बीच अच्छे संबंधों के मद्देनजर इंडोनेशियाई सरकार से विचारविमर्श के आधार पर यह निर्णय लिया गया है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »