29 Mar 2024, 21:18:06 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

इराक में बम विस्फोट, एक की मौत, छह घायल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 11 2019 1:29PM | Updated Date: Mar 11 2019 1:29PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बगदाद। इराक के उत्तरी मध्य प्रांत सलाहुद्दीन में रविवार को सड़क किनारे हुए एक बम विस्फोट में इराकी अर्धसैनिक बल हश शाबी से जुड़े एक विस्फोटक विशेषज्ञ की मौत हो गयी और अर्धसैनिक बल के छह सदस्य घायल हो गए। सुरक्षा सूत्रों ने यह जानकारी दी। 
 
प्रांतीय पुलिस के अधिकारी मोहम्मद अल-बाजी ने बताया कि यह विस्फोट उस समय हुआ जब एक बम विशेषज्ञ सड़क किनारे रखे गए बम को निष्क्रिय करने का प्रयास कर रहा था। बम विस्फोट राजधानी बगदाद से 200 किलोमीटर दूर बैजी शहर के नजदीक हुआ। 
 
विस्फोट के समय अर्धसैनिक बलों के जवान एक तलाश अभियान में जुटे हुए थे। बैजी शहर के इस क्षेत्र में इस्लामिक स्टेट काफी सक्रिय है और आम तौर पर नागरिकों और सुरक्षाकर्मियों पर हमले करता रहता है। गौरतलब है कि दिसंबर 2017 में इराक ने खुद को इस्लामिक स्टेट के प्रभाव से मुक्त होने की घोषणा की थी। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »