28 Mar 2024, 18:09:36 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

जापान के फुकुशिमा प्रांत में 5.9 तीव्रता का भूकंप

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 11 2019 1:05PM | Updated Date: Mar 11 2019 2:16PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

टोक्यो। जापान के फुकुशिमा प्रांत के पूर्वी तटीय क्षेत्र में सोमवार को भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। जापान की मौसम विज्ञान एजेंसी के अनुसार रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 5.9 मापी गई। 

भूकंप के यह झटके स्थानीय समयानुसार सोमवार तड़के दो बजकर 11 मिनट पर महसूस किए गए। भूकंप का केन्द्र 36.8 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 142.5 डिग्री पूर्वी देशांतर में जमीन की सतह से 10 किलोमीटर की गहराई में था। होकाइडो प्रांत के कुछ क्षेत्रों में भी भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। 

भूकंप के 13 मिनट बाद उसी क्षेत्र में दोबारा झटके महसूस किए गए जिसकी तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 5.1 मापी गई। भूकंप के कारण सुनामी संबंधी कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है। गौरतलब है कि आठ वर्ष पहले 11 मार्च 2011 को जापान में भीषण भूकंप के बाद आई सुनामी के कारण भारी तबाही हुई थी। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »