19 Apr 2024, 08:26:21 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

इथोपिया विमान हादसा : चीन ने सभी बोइंग 737 मैक्स 8 विमानों की सेवाएं रोकी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 11 2019 12:06PM | Updated Date: Mar 11 2019 12:06PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बीजिंग। चीन ने सोमवार को सभी बोइंग 737 मैक्स 8 जेट की सेवाओं को इथोपियाई एयरलाइंस के इसी मॉडल के विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद रोकने का आदेश दिया है। 'सीएनएन' की रिपोर्ट के अनुसार, "चीन के नागरिक उड्डयन प्रशासन ने एक बयान में कहा कि सुरक्षा खतरों के प्रति शून्य सहिष्णुता की अपनी नीति के तहत कुछ समय के लिए सभी घरेलू बोइंग 737 मैक्स 8 विमानों के परिचालन को रोका जा रहा है।
 
उन्होंने कहा कि वह विमानों को फिर से उड़ान भरने की अनुमति देने से पहले सुरक्षा संबंधी मुद्दों की पुष्टि करने के लिए बोइंग और अमेरिकी संघीय उड्डयन प्रशासन से संपर्क करेंगे। वहीं, रविवार को हुई यह घटना छह महीने से भी कम समय में दूसरी घटना है जब एक नया बोइंग विमान उड़ान भरने के कुछ ही मिनटों में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »