29 Mar 2024, 17:58:07 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

वेनेजुएला में ऊर्जा संयंत्र पर साइबर हमला : राष्ट्रपति मादुरो

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 10 2019 12:08PM | Updated Date: Mar 10 2019 12:08PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

काराकस। वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो ने कहा कि देश के विद्युत सुविधा केंद्र पर साइबर हमला किया गया जिससे इस हफ्ते के शुरू में प्रभावित बिजली आपूर्ति को बहाल करने में विभाग को बाधा पहुंची। स्थानीय मीडिया ने रविवार को मादुरो के हवाले से यह जानकारी दी। मादुरो ने शनिवार को यहां कहा, ‘‘देश के 70 प्रतिशत हिस्सों में बिजली आपूर्ति को आज बहाल कर लिया गया लेकिन अपराह्न एक सुविधा केंद्र पर दूसरा साइबर हमला किया गया जो अब तक सही तरीके से काम कर रहा था।

इसकी वजह से अपराह्न तक जो हमें सफलता मिली थी उसमें बाधा पहुंची है।’’ वेनेजुएला में गुरुवार अंधेरा छाया रहा, जैसा कि राष्ट्रीय बिजली आपूर्तिकर्ता कॉर्पोएलेक ने प्रमुख गुरि हाइड्रोइलेक्ट्रिक ऊर्जा संयंत्र में ‘खराबी’ की रिपोर्ट दी। मीडिया ने बाद में वेनेजुएला के 23 राज्यों में से 21 राज्य में बिजली आपूर्ति बाधित होने की रिपोर्ट दी। मादुरो ने वेनेजुएला के खिलाफ विद्युत ऊर्जा युद्ध छेड़ने के लिए अमेरिका को दोषी ठहराया। अमेरिका में इस संकट में उसकी किसीप्रकार की भूमिका होने से साफ इंकार किया। 

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »