29 Mar 2024, 18:59:23 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

कोलंबिया में विमान दुर्घटनाग्रस्त, हादसे में 14 लोगों की मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 10 2019 11:21AM | Updated Date: Mar 10 2019 1:07PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बोगोटा। दक्षिण अमेरिकी देश कोलंबिया में एक विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने से चालक दल के दो सदस्यों सहित सभी 14 लोगों की मौत हो गई। देश की विशेष प्रशासनिक इकाई सिविल एरोनॉटिक्स ने रविवार को यह जानकारी दी। कोलंबिया के सिविल एविएशन एजेंसी ने बताया कि विमान ने दुर्घटनाग्रस्त होने से कुछ समय पहले शनिवार की सुबह खुद को आपात स्थिति में होने की घोषणा की थी। विमान में दो चालक दल के सदस्यों सहित कुल 14 लोग सवार थे।

दुर्घटनाग्रस्त हुए विमान की पहचान डगलस डीसी-3 के रूप में की गई है। यह विमान विलाविसेंसियो शहर में हवाई अड्डे पर पंजीकृत था। एजेंसी ने ट्विीट कर कहा, ‘‘हमें सैन जोस डेल ग्वाविया और विलेविकेनियो मार्ग जाने वाले विमान की दुर्घटनाग्रस्त होने पर अफसोस है।’’ विमान में दक्षिणपूर्वी प्रांत के वुपेस के तारायरा से महापौर सहित नौ यात्री और तीन चालक दल के सदस्य सवार थे। एजेंसी के मुताबिक दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए संबंधित अधिकारियों ने जांच शुरू कर दी है।

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »