20 Apr 2024, 01:28:07 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

बेल्जियम में समान अधिकारों की खातिर सड़क पर उतरी महिलाएं

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 9 2019 10:09AM | Updated Date: Mar 9 2019 10:09AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

ब्रुसेल्स। अंतराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर शुक्रवार को समान अधिकार एवं लैंगिक समानता मुहिम के तहत हज़ारों महिलाओं ने प्रदर्शन किया। करीब पांच हजार की संख्या में महिला प्रदर्शनकारियों ने रैली निकालने से पहले ब्रुसेल्स सेंट्रल स्टेशन के सामने एकत्र हुए।
 
स्थानीय मीडिया की रिपोर्ट के मुताबिक बेल्जियम की तीन राजनैतिक पार्टियों एमआर, सीडीएच तथा डेफी की छह महिला नेताओं ने सभी पार्टियों एवं सत्ता में महिलाओं के समान अधिकारों की अपील की।
 
पत्र में बेल्जियम में महिलाओं के साथ बढ़ रही हिंसा की निंदा करते हुए कहा गया है कि राजनेताओं, मीडिया तथा नागरिकों को महिलाओं के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए और हिंसा की रोकथाम को प्राथमिकता दी जानी चाहिए। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »