19 Apr 2024, 06:25:48 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

नीरव मोदी लंदन में बेखौफ घूम रहा, कांग्रेस बोली- मोदी है तो मुमकिन है

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 9 2019 9:38AM | Updated Date: Mar 9 2019 9:38AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लंदन। पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) घोटाले में भारत से फरार होने के बाद हीरा व्यापारी नीरव मोदी पहली बार लंदन में देखा गया। उसने अपना रूप बदल लिया है और लंदन में बेखौफ घूम रहा है। इस दौरान टेलिग्राफ यूके के पत्रकार ने नीरव मोदी से कई सवाल पूछे। मगर, उसने सभी सवालों का जवाब दिया- नो कमेंट्स।
 
बता दें, पिछले साल सितंबर में उसके प्रत्यर्पण को लेकर ब्रिटेन को चिट्ठी लिखी गई है और साथ ही रेड कॉर्नर नोटिस भी जारी किया गया है। बाल और दाढ़ी बढ़ाकर 10 हजार डॉलर की जैकेट पहने नीरव मोदी लंदन की सड़क पर बेखौफ घूम रहा है।
 
बताते चलें कि नीरव मोदी करीब 13,700 करोड़ रुपए के पीएनबी घोटाले का मुख्य आरोपी है। मामले का खुलासा होने के बाद वह भारत से भाग गया था। इसके बाद वह कहां था, इसके बारे में किसी को कोई जानकारी नहीं थी।मगर, अब उसे लंदन में देखा गया है।
 
घोटाला उजागर होने के बाद नीरव मोदी के कई ठिकानों पर छापे मारकर सरकार ने उसकी संपत्ति जब्त की थी।भारत की ने उसके प्रत्यर्पण के लिए कई बार कोशिश की है। करीब तीन महीने पहले सरकार ने ब्रिटेन सरकार को उसके खिलाफ कार्रवाई करने के लिए भी लिखा था, लेकिन अभी तक उसके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »