19 Apr 2024, 20:00:29 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

सूडान में राष्ट्रपति बशीर ने सेंट्रल बैंक के गवर्नर को किया बर्खास्त

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 7 2019 10:40AM | Updated Date: Mar 7 2019 10:40AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

खार्तूम। सूडान के राष्ट्रपति उमर अल बशीर ने सेंट्रल बैंक के गवर्नर मोहम्द खैर अल जुबैर को बुधवार को बर्खास्त कर उनकी जगह उप गवर्नर हुसैन जांगौल को गवर्नर नियुक्त कर दिया। 
 
राष्ट्रपति कार्यालय ने कहा, ‘‘राष्ट्रपति मार्शल उमर हसन अहमद अल बशीर ने आज हुसैन जांगौल को सेंट्रल बैंक का गवर्नर नियुक्त किया।’’ जांगौल इससे पहले बैंक के पहले उप गवर्नर के तौर पर काम कर रहे थे। 
 
उल्लेखनीय है कि उत्तरी अफ्रीकी देश सूडान में ब्रेड तथा अन्य जरूरी खाद्य पदार्थों की कीमतों में बढ़ोतरी करने के सरकार के फैसले के खिलाफ गत दिसंबर से प्रदर्शन हो रहा है। इन प्रदर्शनों के दौरान हुई हिंसा में कम से कम 30 लोगों की मौत हो गयी है तथा सैकड़ों लोग घायल हुए हैं।
 
राष्ट्रपति बशीर ने 22 फरवरी को देश में एक साल के लिए आपातकाल की घोषणा करके कैबिनेट तथा स्थानीय सरकारों को भंग कर दिया था। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »