29 Mar 2024, 07:26:55 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

उत्तरी इराक में आईएस का हमला, आठ सैनिकों की मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 7 2019 10:37AM | Updated Date: Mar 7 2019 10:37AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बगदाद। उत्तरी इराक के मखमूर में इस्लामिक स्टेट (आईएस) के हमले में अर्ध सैनिक बलों के छह जवानों की मौत हो गयी तथा 31 अन्य घायल हुए हैं। सुरक्षा सेवाओं की प्रेस सेवा ने मंगलवार को यह जानकारी दी।  
 
इससे पहले मीडिया ने बताया कि मोसुल से तुज खुरमा तक के मार्ग में आईएस द्वारा किये गए हमलों में अर्ध सैनिक बलों (अल हषद अल शाबी) के दो जवान मारे गए तथा 11 लोग घायल हुए हैं। 
 
प्रेस सेवा ने कहा, ‘‘मखमूर-मोसुल राजमार्ग पर अल अषद अल शाबी (अर्ध सैनिक बलों) के काफिल पर आतंकवादियों द्वारा किये गये कायरतापूर्ण हमले में छह जवान मारे गए तथा 31 अन्य घायल हो गये। घायलों को अल कयारह के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।’’ 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »