28 Mar 2024, 19:03:03 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

अमेरिका उत्तर कोरिया के नियमित संपर्क में - व्हाइट हाउस

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 6 2019 12:26PM | Updated Date: Mar 6 2019 12:27PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

वाशिंगटन। अमेरिका ने कहा है कि वह उत्तर कोरिया के अधिकारियों के साथ अमेरिका नियमित संपर्क बनाए हुए है और गत सप्ताह हनोई में दोनों देशों के नेताओं के बीच हुए शिखर सम्मेलन में बातचीत को लेकर प्रगति हुई है। अमेरिकी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रॉबर्ट पालाडिनो ने पत्रकारों को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा, ‘‘हम उत्तर कोरिया के अधिकारियों के साथ नियमित संपर्क में बने हुए हैं और हनोई शिखर सम्मेलन में बातचीत को लेकर प्रगति हुई है।

यह सच है कि हमारे बीच किसी समझौते को लेकर सहमति नहीं बन पाई है, लेकिन हमने बहुत विस्तृत चर्चा की है जिसने कई मुद्दों पर मतभेदों को कम किया है।’’ अमेरिका कोरियाई प्रायद्वीप के परमाणु निरस्त्रीकरण की दिशा में आगे बढ़ना चाहता है और शिखर सम्मेलन में हुई बातचीत को लेकर हुई प्रगति की गति बढ़ाना चाहता है।

गौरतलब है कि वियतनाम के हनोई में गत सप्ताह अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प और उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन के बीच दूसरी बहुप्रतीक्षित शिखर बैठक में कोई समझौता नहीं हो सका था। शिखर बैठक में दोनों नेताओं ने परमाणु निरस्त्रीकरण तथा अर्थव्यवस्था को बेहतर करने के लिए कई उपायों पर बातचीत की थी। 

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »