28 Mar 2024, 21:19:06 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

क्षेत्र में शांति के लिए रूस, जापान करेंगे चर्चा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 5 2019 4:06PM | Updated Date: Mar 5 2019 4:06PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मास्को। रूस के उप विदेश मंत्री इगोर मोर्गुलोव और जापान के उप विदेश मंत्री ताके मोरी दोनों देशों के बीच शांति समझौते के मुद्दे को लेकर मंगलवार को मास्को में बातचीत करेंगे।
 
दोनों नेताओं के बीच यह दूसरी बैठक होगी। पन्द्रह जनवरी  को दोनों देशों के बीच पहली बैठक में रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव और  जापान के विदेश मंत्री तारो कोनो ने क्षेत्र में शांति के संबंध में पहले  दौर की बातचीत हुई थी। 
 
जैसी उम्मीद थी कि मोर्गुलोव और मोरी जापान में लावरोव और कोनो के बीच  होने वाली अगली बैठक की तैयारी के संदर्भ में संबंधित मुद्दों पर चर्चा  करेंगे। राजनयिक स्तर पर क्षेत्र में शांति संधि पर हस्ताक्षर करने से संबंधित मुद्दों पर भी अपने-अपने विचार रखेंगे।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »