23 Apr 2024, 13:46:29 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

भारत के कर मुक्त देश के दर्जे को समाप्त करेगा : डोनाल्ड ट्रंप

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 5 2019 11:28AM | Updated Date: Mar 5 2019 11:28AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि वह भारत के कर मुक्त देश के दर्जा समाप्त करेगा। ट्रम्प ने अमेरिकी कांग्रेस को लिखे पत्र में यह जानकारी दी। ट्रंप ने सोमवार को कहा, ‘‘मैं भारत को प्राथमिक सामान्यकरण प्रणाली (जीएसपी) कार्यक्रम के तहत लाभकारी विकासशील देश के रूप में दर्ज को समाप्त करने के प्रति अपनी इच्छा की सूचना दे रहा हूं।
 
मैं यह कदम  इसलिए उठा रहा हूं क्योंकि अमेरिका और भारत सरकार के बीच गहन जुड़ाव के बाद भी भारत ने अभी तक अमेरिका को यह आश्वासन नहीं दिया है कि वह भारतीय बाजारों में उसके उत्पादों को न्यायसंगत और उचित कर प्रणाली प्रदान करेगा।’’ अमेरिका ने जीएसपी के तहत 120 विकासशील देशों के विशिष्ट उत्पादों को अमेरिका में कर मुक्त किया हुआ है।
 
जबकि भारत ने अमेरिकी वस्तुओं जैसे फूल, प्राकृतिक रबर, ऑटोमोबाइल, मोटरसाइकिल, मादक पेय और कपड़ा पर अधिक कर को बनाए रखा है। इससे पहले ट्रम्प प्रशासन ने इसी आधार पर तुर्की को दिये गये कर-मुक्त दर्जे को समाप्त कर दिया था।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »