23 Apr 2024, 23:27:54 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

केन्या में हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त - पांच लोगों की मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 4 2019 3:23PM | Updated Date: Mar 4 2019 3:23PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नैरोबी। केन्या के ‘लेक तुर्काना’ झील के बीच में स्थित ‘सेंट्रल आईलैड’ द्वीप पर रविवार को एक हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया जिससे इसपर सवार चार अमेरिकी नागरिकों और एक केन्याई पायलट की मौत हो गई। केन्याई राष्ट्रीय पुलिस सेवा ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने फेसबुक पोस्ट में कहा - रविवार की शाम करीब आठ बजे ‘लेक तुर्काना’ के ‘सेंट्रल आइलैंड नेशनल पार्क’ में एक हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया जिससे इसपर सवार सभी पांच लोगों की मौत हो गई।
 
सुरक्षा बलों ने पुष्टि की है कि पांच मृतकों में चार अमेरिकी नागरिक और एक केन्याई पायलट शामिल है।’’ पुलिस के अनुसार दो हेलीकॉप्टर को इस द्वीप पर स्थित एक कैंप में उतारे जाने की सूचना थी लेकिन इनमें से एक दुर्घटनाग्रस्त हो गया है।  स्थानीय मीडिया की रिपोर्ट में आशंका व्यक्त की है कि  हेलिकॉप्टर केन्या के उपराष्ट्रपति विलियम समोएई रुटो का हो सकता है और जिसका संचालन उनका आधिकारिक पायलट कर रहा होगा। दुर्घटना के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »