29 Mar 2024, 00:45:55 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

आतंकी मसूद अजहर के खिलाफ जल्द ही कार्रवाई करेगा पाकिस्तान

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 4 2019 11:29AM | Updated Date: Mar 4 2019 11:29AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। पाकिस्तान सरकार ने भारत के साथ तनाव कम करने की कोशिश में जैश-ए-मोहम्मद (जेईएम) सरगना मसूद अजहर पर कार्रवाई करने का फैसला किया है। मीडिया में आई एक खबर के अनुसार एक शीर्ष सरकारी सूत्र ने रविवार को बताया कि पाकिस्तान संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के आतंकवादियों की सूची में अजहर को शामिल करने के प्रस्ताव पर अपने विरोध को वापस भी ले सकता है। सूत्र ने बताया, सरकार ने सैद्धांतिक रूप से जेईएम (अजहर) के नेतृत्व पर कार्रवाई करने का निर्णय किया है।    
 
उन्होंने बताया कि जेईएम के खिलाफ देश में कार्रवाई जल्द ही किसी भी समय हो सकती है। सूत्र ने कहा, भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव कम करने की कोशिश में इमरान खान सरकार ने जेईएम के खिलाफ कार्रवाई की योजना बनाई है। भारतीय पायलट को उसके देश भेजने के बाद तनाव कम करने की कोशिश में इमरान खान सरकार का यह अन्य महत्वपूर्ण कदम है। अजहर के भविष्य पर एक सवाल के जवाब में आधिकारिक सूत्र ने बताया कि वह यह पुष्टि नहीं कर सकते कि उसे घर में नजरबंद किया जाएगा या हिरासत में लिया जाएगा।     
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »