29 Mar 2024, 20:27:36 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

अमेरिका में तूफान के कारण दो की मौत कई घायल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 4 2019 10:21AM | Updated Date: Mar 4 2019 10:21AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

वाशिंगटन। अमेरिका के दक्षिणी राज्य अलबामा और जॉर्जिया में आयी जबर्दस्त तूफान के कारण कम से कम दो लोगों की मौत हो गयी तथा कई अन्य घायल हो गए। मौसम संबंधी एक रिपोर्ट के अनुसार अमेरिका के दक्षिण-पूर्वी राज्य ली काउंटी और अलबामा में रविवार अपराह्न तेज तूफान आयी। 
 
बर्मिंघम में अमेरिका के राष्ट्रीय मौसम सेवा (एनडब्ल्यूएस) ने रविवार अपराह्न 2:09 बजे तूफान संबंधी चेतावनी जारी की।  स्थानीय मीडिया ने कहा कि यह अलबामा और जॉर्जिया में रविवार दोपहर को आयी कई तूफानों में से एक था। पूरे इलाके में घरों, इमारतों और पेड़ों को नुकसान पहुंचा है। तूफान के कारण क्षेत्र में एक सेल फोन टॉवर गिर गया। विनाशकारी तूफान प्रभावित क्षेत्रों में सोमवार को मौसम के शुष्क होने का अनुमान है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »