29 Mar 2024, 00:10:26 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

एक तरफ डर...दूसरी ओर धमकी, आखिर चाहते क्‍या है इमरान खान

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 3 2019 5:33PM | Updated Date: Mar 3 2019 5:33PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

इस्‍लामाबाद। पुलवामा हमले के बाद भारतीय वायुसेना की कार्रवाई के बाद पाकिस्तान के पीएम इमरान खान को डर सता रहा था। हमले के बाद उत्पन्न स्थिति पर पाकिस्तानी संसद को संबोधित करते हुए खौफ में पाक पीएम इमरान ने कहा कि हमें डर था कि पाकिस्तान की कार्रवाई के बाद भारत कहीं मिसाइल हमला ना कर दे इसलिए पूरा देश अलर्ट पर रखा गया था। हवाई सेवाएं रोक दी थी और सेना को किसी भी कार्रवाई के लिए तैयार रहने कहा था। 
 
इमरान खान ने कहा कि भारतीय एक्शन से हम खुश नहीं थे। जैसे वो हमारे सीमा में घुसे उसी तरह हम भी भारतीय सीमा में अंदर गए। उनके दो विमान भी हमने मार गिराए। लेकिन हम शांति चाहते हैं। हम केवल यह दिखाना चाहते थे कि हम भी हमला कर सकते हैं। भारत ने आज पाकिस्तान को जैश-ए-मोहम्मद पर डोजियर सौंपा है। यदि भारत हमले के पहले डोजियर देता तो हम कार्रवाई करते, लेकिन उन्होंने डोजियर देने से पहले ही हम पर हमला कर दिया। पाकिस्तानी पीएम इमरान ने आगे कहा कि हम कोई लड़ाई नहीं चाहते, हम शांति चाहते हैं। इसके लिए मैंने कल भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी बात करने की कोशिश की है। लेकिन हमारी कोशिश को हमारी कमजोरी नहीं समझा जाए।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »