29 Mar 2024, 17:00:15 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

हाउती विद्रोहियों की गोलीबारी में 3 की मौत, 10 घायल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 3 2019 11:52AM | Updated Date: Mar 3 2019 11:52AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

अदन। यमन में लाल सागर के किनारे स्थित बंदरगाह शहर होडेडा में हाउती विद्रोहियों ने रिहायशी इलाकों को निशाना बनाकर गोलीबारी की जिसमें तीन नागरिकों की मौत हो गई जबकि 10 अन्य घायल हो गये। एक सरकारी अधिकारी ने यह जानकारी दी। सूत्रों ने बताया कि कि हाउती विद्रोहियों ने शनिवार को तुहयाता जिले में सरकार-नियंत्रित स्थल और आवासीय क्षेत्र को निशाना बनाकर गोलीबारी की। हाउती विद्राहियों ने तुहयाता के खिलाफ 45 मोर्टार के गोले दागे जिसमें तीन नागरिकों की मौत हो गई और करीब 10 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गये। उन्होंने बताया,‘‘गंभीर रूप से घायल कुछ लोगों को अदेन प्रांत के अस्पतालों में भर्ती करा दिया गया है।’’ 

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »