16 Apr 2024, 09:33:23 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

मैक्सिको : सड़क हादसे में 7 लोगों की मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 2 2019 1:52PM | Updated Date: Mar 2 2019 1:52PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मैक्सिको सिटी। मैक्सिको के बजा कैलिफोर्निया सुर राज्य में शुक्रवार को एक टैक्टर ट्रेलर, वैन और पिकअप ट्रक के बीच टक्कर में सात लोगों की मौत हो गई। स्थानीय प्रशासन ने बताया कि यह हादसा पर्यटन स्थल काबो सैन लुकास को टोडोस सांतोस से जोड़ने वाले राजमार्ग पर हुआ। उसने बताया कि ट्रैक्टर ट्रेलर, वैन और पिकअप ट्रक को टक्कर मारने के बाद पलट गया और उसमें आग लग गई। प्रांतीय गवर्नर कार्लोस मेंडोजा डेविस ने बताया कि हादसे में सात लोगों की मौत हो गई और एक व्यक्ति घायल हो गया। घायल की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। 

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »