23 Apr 2024, 21:42:53 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

बंगलादेश के राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री ने जताया ढाका अग्निकांड पर शोक

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 21 2019 4:10PM | Updated Date: Feb 21 2019 4:10PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

ढाका। बंगलादेश के राष्ट्रपति मोहम्मद अब्दुल हामिद, प्रधानमंत्री शेख हसीना, संसद के स्पीकर डॉ शरीन शरमिन चौधरी और पूर्व राष्ट्रपति एच एम इरशाद  ने ढाका अग्निकांड पर गहरा शोक प्रकट किया है। इस हादसे में कम से कम 70 लोग मारे गये और कई अन्य झुलस गए। राष्ट्रपति ने लोगों से इस हादसे में मरने वाले या घायल होने वाले लोगों के परिवारों की मदद करने का आव्हान किया है।
 
सड़क परिवहन एवं पुल मंत्री ओबैदुल कादिर ने कहा कि सरकार अग्निकांड के हताहतों के परिवार के साथ खड़ी रहेगी और उन्हें इस दुख से उबारने के लिए हरसंभव मदद करेगी।  पूर्व राष्ट्रपति और जातीय पार्टी के अध्यक्ष एच एम इरशाद ने अग्निकांड में हुई मौतों पर गहरा शोक प्रकट किया है। उन्होंने एक बयान जारी कर हताहतों के परिवार के सदस्यों के प्रति संवेदना जतायी है। 
 
जातीय पार्टी के अध्यक्ष ने सरकार से भीषण आग लगने के कारण का पता लगाने और लापरवाही के सबूत पाये जाने पर इसके लिए जिम्मेदार लोगों को न्याय के कठघरे में लाने का आग्रह किया। इरशाद ने संबंधित अधिकारियों से घायलों के इलाज के लिए सभी आवश्यक कदम उठाने का आव्हान भी किया।
 
उन्होंने भविष्य में इस तरह के हादसों से निपटने के लिए अग्निशमन प्रणालियों और उपकरणों का आधुनिकीकरण किये जाने की मांग की। गौरतलब है कि ओल्ड ढाका के चौकबाजार के चुरीहट्टा क्षेत्र में नंदा कुमार लेन स्थित बहुमंजिली इमारत में बुधवार रात आग लग गयी जिसमें अब तक कम से कम 70 लोगों की मौत हो गई है। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »